पिलानी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
थाना इलाके के कालूसिंह की ढाणी में एक विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। इस मामले में विवाहिता के पिता जयपुर के हरमाड़ा निवासी मानसिंह चौहान ने पिलानी थाने में विवाहिता के पति, ससुर, ननद तथा सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में मानसिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी लक्षिता कंवर की शादी करीब ढाई साल पहले 23 नवंबर 2023 को जयपुर में ही कालू सिंह की ढाणी निवासी बजरंगसिंह शेखावत के बेटे गुणवीर सिंह से की थी। शादी के वक्त भी दहेज में 25 तोला सोने के गहने, दहेज का सामान दिया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही सास—ससुर, पति और ननद पांच लाख रूपए नगद तथा गाड़ी की डिमांड करने लगे। इस दौरान कई बार समझाइश भी हुई। दो दिन पहले 25 अप्रेल को अचानक लक्षिता कंवर ने अपने पिता मानसिंह को फोन किया और कहा कि आकर ससुराल वालों को समझाओ वरना ससुराल वाले उसे मार देंगे। मान सिंह बेटी का फोन आने के बाद जयपुर से कालू सिंह की ढाणी आए और समझाइश कर आश्वस्त किया कि वे धीरे धीरे सारी व्यवस्था कर देंगे। समझाइश कर मान सिंह वापिस जयपुर पहुंचे भी नहीं थे कि विवाहिता के पति का फोन आया और उसने बताया कि लक्षिता के मुंह से झाग आ रहे है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सास, ससुर, पति और ननद ने लक्षिता की दहेज के लिए हत्या कर दी है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल कर रहे है। इधर, लक्षिता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार में भी ससुराल वाले शामिल नहीं हुए और इस घटना के बाद से लक्षिता की एक साल की बेटी को भी छुपा रखा है। बहरहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है।
SIKAR : सिर्फ ₹1 में शादी! दहेज को ठुकराकर युवक बना मिसाल | सीकर की प्रेरक कहानी
चूरू में 12 किलो गांजा बरामद । बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार
चूरू अस्पताल में बड़ा हादसा टला, ऑक्सीजन प्लांट के पास आग, ड्यूटी पर शराबी फायरमैन गिरफ्तार

















