सांसद ओला बोले—लोकतंत्र पर हो रहा कुठाराघात
झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झुंझुनूं के तत्वावधान में आज पंचायती राज व निकाय चुनाव करवाने की मांग को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, राजीव गांधी और महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं के सांसद बृजेंद्र सिंह ओला रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुभिता सीगड़ ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकि, पिलानी विधायक पितराम सिंह काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, खेतड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर और नगर परिषद के पूर्व सभापति तैयब अली शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन खलील बुड़ाना ने किया।
स्वागत भाषण संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत चंदेलिया ने दिया और संगठन के जिला अध्यक्ष विजय मिल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज और निकाय चुनाव नहीं करवाकर लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुभिता सीगड़ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव नहीं करवाए गए तो संगठन पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन और पैदल यात्रा करेगा। वहीं राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकि ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को खतरे में डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
इस अवसर पर तैयब अली , संतोष सैनी ,हारून लालपुर ,राहुल जाखड़ , ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ,संजय सैनी ,सलीम सिगड़ी , श्याम सुंदर सोनी , अब्दुल रहमान ,चुन्नीलाल चनेजा, सुरेश मेघवाल, डीपी सैनी , सरपंच महावीर गोठवाल, लक्ष्मण जेदिया,उमर कुरेशी अब्दुला अगवान , जुल्फिकार खोखर, रियाज ,मनोज सैनी, प्रदीप सैनी , राजकुमार , राकेश ,रमेश पांडे, सीताराम ,मोहम्मद तौफीक ,जुबेर ,राकेश झाझड़िया , उमेद, इकबाल, जगदीश ,सुभाष बुंदेला ,मुकुंद राजपुरोहित ,जीवराज शेखावत ,सुभाष भालोठिया, महेंद्र सैनी, रोहितास ,विकास गुर्जर, बबलू सारवन,सुनील बुंदेला,देवीलाल मेघवाल, विक्रम गेट , रमेश ओला,रामस्वरूप ,विजेंद्र शास्त्री,अनिल गिल ,विकी, छोटेलाल ,सरोवर पवन चावरिया विजय चंदेलिया मुस्लिम मूसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कांग्रेस कार्यकताओं ने सरकार की इस नीति के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध का आगाज किया।














