फतेहसरी–देवगांव में गूंजेगा आस्था का महाकुंभ

21 से 29 मई तक होगा श्री गुरु कृपा मारुति अखंड ज्वाला महायज्ञ, भव्य तैयारियां शुरू

देवगांव । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
फतेहसरी–देवगांव क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशाल संगम देखने को मिलेगा, जहां श्री गुरु कृपा मारुति अखंड ज्वाला महायज्ञ का भव्य आयोजन 21 मई से 29 मई 2026 तक किया जाएगा। यह महायज्ञ सम्मुख हनुमान मंदिर, देवगांव परिसर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो चुकी हैं। कार्यक्रम महंत किशोर सिंह जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा, जबकि मुख्य यजमान के रूप में हेमंत कुमार अग्रवाल अहम भूमिका निभाएंगे। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था रघुवीर सिंह शेखावत के देखरेख में की जा रही है। यज्ञ को विधिवत रूप से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी आचार्य वासुदेव शर्मा के मार्गदर्शन में निभाई जाएगी, जिससे आयोजन को धार्मिक गरिमा और शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप पूर्णता मिलेगी। महायज्ञ की शुरुआत आज ध्वजा पताका के भूमि पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान हेमंत कुमार अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की मंगल शुरुआत की।।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता महेश बसावतिया उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बताया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप सेदनीरज मारिकसर, अशोक कुमार, नीरज पारीक, मेहता, गुमान, रतिराम सतना, सुनील कृष्णा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार, नौ दिवसीय इस महायज्ञ में प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन, भजन-कीर्तन और प्रवचन आयोजित होंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहेगा। यह महायज्ञ न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागृति का भी संदेश देगा।