चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अग्रवाल समाज की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए समाज का नाम रोशन किया है। कस्बे के ‘दिलखुश’ परिवार के मुखिया स्व. रामावतार गोयल—विद्या गोयल की दोहिती डॉ. निर्विका सिंघानिया और डॉ. शैली गोयल ने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। डॉ. निर्विका सिंघानिया, चतुर्भुज व अनिशा सिंघानिया की सुपुत्री तथा स्व. रामावतार गोयल व विद्या गोयल की दोहिती हैं। चूड़ी अजीतगढ़ निवासी है, जो वर्तमान में भरूच (गुजरात) प्रवासी हैं।
वहीं डॉ. शैली गोयल, अशोक व बिंदू गोयल की सुपुत्री तथा स्व. रामावतार गोयल व विद्या गोयल की सुपौत्री हैं। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर अग्रवाल समाज चिड़ावा में हर्ष का माहौल है। समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व समाज के प्रतिनिधियों ने भी दोनों नव-डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश गाडिया, अग्रवाल जन कल्याण समिति के संस्थापक महामंत्री (पूर्व) प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, श्रीकांत हलवाई, महेश सर्राफ, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार बाछुका, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु चौधरी, राकेश वेद, पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया, कन्हैया लाठ, प्रकाश मोदी, राजेश वेद, मुरारी किठानिया, महेश मोदी, किशन गोयल, अशोक गोयल, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र मोदी, दिनेश झुंझुनूंवाला, अमित सुशील गोयल, पूर्व सहवृत्त सदस्य एवं बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया, प्रशांत पिचानवेवाला, आशीष अग्रवाल गाडाखेड़ा, नितिन केडिया आदि प्रमुख है।










