खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सिंघाना पंचायत समिति के थली गांव में राजस्थान पुलिस के जवान दलीप सिंह कसाणा की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों व युवाओं ने एकत्र होकर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद कसाणा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप कसाणा ने की। कार्यक्रम में विनोद कसाणा ने बताया कि दलीप सिंह कसाणा राजस्थान पुलिस के होनहार जवान थे। अप्रैल 2022 को राजस्थान पुलिस में सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को आज भी क्षेत्र के लोग गर्व के साथ याद करते हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश व समाज के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनकी शहादत क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। पुण्यतिथि पर उपस्थित युवाओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जवान दलीप सिंह कसाणा स्वभाव से अत्यंत मिलनसार और कर्तव्यपरायण व्यक्ति थे। कार्यक्रम का समापन शहीद के प्रति दो मिनट का मौन रखकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र नीरज ने पुष्प अर्पित कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महक सिंह, सुरेश कुमार, श्रवण सिंह, रतनलाल, वेदप्रकाश सिराधना, आर्यन, हर्षित, योगेश सिराधना, विक्की कुमावत, सचिन सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहें।










