Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गांगियासर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिगुल, उपभोक्ताओं ने कहा—“हर हाल में...

गांगियासर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बिगुल, उपभोक्ताओं ने कहा—“हर हाल में रोकेंगे”

मदीना मस्जिद के पास हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय, गांव-गांव जनजागरण का ऐलान

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति गांगियासर की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को मदीना मस्जिद के पास आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड प्रिंसिपल मुस्ताक ख़ान ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड महिपाल पूनिया ने स्मार्ट मीटर योजना पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “स्मार्ट लूट स्कीम” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को आम जनता की जेब पर डाका डालने का लाइसेंस दिया गया है। पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो गांव-गांव में विरोध तेज होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अध्यक्षता कर रहे मुस्ताक ख़ान ने कहा कि गांगियासर का कोई भी बिजली उपभोक्ता किसी भी कीमत पर स्मार्ट मीटर कंपनी की कथित लूट का शिकार नहीं बनेगा। उन्होंने साफ किया कि यह लड़ाई आम आदमी के घर की रोशनी बचाने की है। बैठक में मोहिद्दीन ख़ान, डीवाईएफआई नेता जुनैद कुरैशी, रिज़वान ख़ान, हुसैन ख़ान, इस्माईल, इब्राहीम ख़ान, शौकत ख़ान, फरियाद अली, बिलाल, शमशेर ख़ान, जाफ़र ख़ान, महबूब ख़ान, असगर ख़ान और एजाज़ नबी सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और किसी भी कीमत पर गांव में मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।

ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

 

Advertisement