Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर मोररका कॉलेज झुंझुनूं में सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री...

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती पर मोररका कॉलेज झुंझुनूं में सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन आयोजित

झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव 2026 में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

झुंझुनूं I अजीत जांगिड़
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राधेश्याम आर. मोररका राजकीय महाविद्यालय, झुंझुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार एवं डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र न्योला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की नई दिशा प्रदान की तथा उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।सेमिनार सत्र के अंतर्गत राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ वेदप्रकाश ने “भारतीय संविधान एवं उसमें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की भूमिका” विषय पर व्याख्यान देते हुए संविधान के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात अंग्रेजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. बरखा ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनसे प्राप्त होने वाली प्रेरणाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विकास मील व डॉ. आकांक्षा डूडी द्वारा किया गया।सेमिनार के उपरांत “डॉ. बी.आर. अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के दर्शन एवं उनके जीवन” विषय पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके द्वारा झेली गई सामाजिक विषमताओं तथा शिक्षा के माध्यम से हासिल की गई उनकी महान उपलब्धियों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों प्रभारी सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ऑपरेशन नकेल: चूरू में ड्रग माफिया पर बड़ा एक्शन | 54 लाख के नशे का सामान जब्त

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू

 

Advertisement