झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
जिला गौ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के गाडिया टाउन हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में जिले भर के गौशाला संचालकों ने हिस्सा लिया। जहां गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के प्रबंधन को लेकर गंभीर मंथन हुआ। बैठक की शुरुआत में मंत्री सुभाष क्यामसरिया ने समिति की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं का खाका खींचा। कोषाध्यक्ष पवन गाडिया ने समिति का लेखा-जोखा और आय-व्यय का विवरण सदन के सम्मुख रखा। जिसे सर्वसम्मति से सराहा गया। समिति ने बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उन भामाशाहों को सम्मानित करने का विचार किया है। जिन्होंने गौशालाओं में 21 लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया है। इसके लिए जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कैलाश व्यास लिखवा ने किया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर गौवंश रक्षा का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर कैलाश डूडी, सुरेश स्वामी, पाबूदान सिंह, परसराम सूरजगढ़िया, बृजलाल गाड़ोदिया, बाबूलाल कटेवा, बाबूलाल पारीक, प्यारेलाल चनाना, दिनेश ढ़ंढारिया, अमीलाल मूंड, अजीत राणासरिया, गणेश हलवाई, श्यामसुंदर टीबड़ा, रतन कुमार लाठ, रामस्वरूप चोपदार और सुरेश खेतान सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
चूरू महोत्सव 2026 का भव्य समापन | सीमा मिश्रा Live Concert में झूम उठा शहर
चूरू में एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का समापन | खिलाड़ियों को मिला सम्मान
चूरू के नए एसपी निश्चय प्रसाद एम ने संभाला पदभार | अपराध और नशे पर सख्ती के संकेत














