Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं रोबोटिक्स व एआई प्रतियोगिता में झुंझुनूं के विद्यार्थियों को राजस्थान में तीसरी...

रोबोटिक्स व एआई प्रतियोगिता में झुंझुनूं के विद्यार्थियों को राजस्थान में तीसरी रैंक

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के शाह मार्केट स्थित श्री जीबी मोदी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान में तीसरी रैंक हासिल की है। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजना मित्तल ने बताया कि कक्षा छह की छात्रा लक्ष्या सारण और कक्षा आठ के छात्र प्रभव सारण ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जहां विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स और एआई आधारित दो नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कम उम्र में तकनीकी ज्ञान, नवाचार और प्रभावशाली प्रस्तुति से दोनों छात्रों ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें पूरे राजस्थान में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या रंजना मित्तल और विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

https://youtu.be/Na80WUX6P6g

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

https://youtu.be/oyDkSoRB49w

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

https://youtu.be/N0ZWXH_kT5M

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

https://youtu.be/a3TWNWMIdH0

 

Advertisement