Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झटावा खुर्द स्कूल में बच्चों को बांटे बैग

झटावा खुर्द स्कूल में बच्चों को बांटे बैग

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहीद भंवरलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झटावा खुर्द में शहीद परिवार की ओर से विद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों को बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर शहीद वीरांगना संतोष देवी ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य हासिल करते हुए बोर्ड व स्थानीय परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। शहीद वीरांगना संतोषदेवी ने कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रूपए, 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले को 5100 रूपए तथा 80 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 2100 रूपए एवं 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को चांदी का मैडल देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के प्रेरक सुभाष कुमार अध्यापक रहे। कार्यक्रम का संचालन मुंशी खां उप प्रधानाचार्य ने किया। शहीद परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहीद परिवार की ओर से संदीप मीणा, डॉ. प्रदीप मीणा, डॉ. सुनिता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण हरलाल सिंह, सुरेश कुमार, हरिराम, सुनिल, भागीरथ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

Advertisement