Advertisement
Home राजस्थान जयपुर सांसद राहुल कस्वां ने प्रमुख शासन सचिव से की मुलाकात, चूरू की...

सांसद राहुल कस्वां ने प्रमुख शासन सचिव से की मुलाकात, चूरू की चिकित्सा व्यवस्थाओं के उन्नयन की उठाई मांग

पीडीयू मेडिकल कॉलेज में रिक्त फैकल्टी पद भरने व जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर जोर

जयपुर। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शनिवार को जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठोड़ से मुलाकात कर चूरू जिले की चिकित्सा व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सांसद कस्वां ने चूरू जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीयू) मेडिकल कॉलेज में रिक्त पड़े लगभग 45 प्रतिशत फैकल्टी पदों को अतिशीघ्र भरने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और उससे संबद्ध जिला अस्पताल में रोगियों की बढ़ती संख्या और रेफरल दर को देखते हुए चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन अत्यंत आवश्यक है। इसके तहत जिला अस्पताल में एमआरआई टेस्ला मशीन, 126 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, कैथ लैब तथा सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की स्थापना की मांग रखी गई।इसके साथ ही सांसद राहुल कस्वां ने राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज, चूरू के लिए पर्याप्त भूमि आवंटन कर शीघ्र भवन निर्माण शुरू करवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्थायी भवन में कॉलेज संचालन के कारण संसाधनों के अभाव में विद्यार्थियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।सांसद ने अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार चूरू जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

चूरू में 13 वर्षीय नाबालिग की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर सुलझाया

चूरू में ASI भर्ती परीक्षा संपन्न, लोहिया कॉलेज में दो पारियों में हुई लिखित परीक्षा

चूरू में एक माह बाद पैंथर रेस्क्यू, सरसों के खेत से सुरक्षित पकड़ा गया | बड़ी कार्रवाई

 

Advertisement