Advertisement
Home राजस्थान चूरू डॉ. पूजा मीणा का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

डॉ. पूजा मीणा का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

Screenshot

चूरू। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणामों में रतननगर की होनहार बेटी डॉ. पूजा मीणा, पुत्री दिलिप कुमार मीणा व संतोष देवी, ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ज़ूलॉजी) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।वे रतननगर की पहली महिला हैं, जिन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया है।डॉ. पूजा ने जुलाई 2025 में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से अपना पीएच.डी. शोधकार्य पूर्ण किया। अपने उत्कृष्ट शोध, मजबूत अकादमिक रिकॉर्ड और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।परिवारजनों, शिक्षकों और मित्रों ने कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और दृढ़ निश्चय युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।अपनी सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. पूजा ने कहा कि यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, दादा-दादी, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों के सहयोग व आशीर्वाद का परिणाम है। उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में सार्थक योगदान देना मेरा लक्ष्य है।

चूरू विधायक हरलाल सहारण के लिए क्या बोल गए रफीक मंडेलिया

 

Advertisement