Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शहर कोतवाल के पद पर श्रवण कुमार ने संभाला पदभार

शहर कोतवाल के पद पर श्रवण कुमार ने संभाला पदभार

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस निरीक्षक श्रवण कुमार नील ने बुधवार को झुंझुनूं शहर कोतवाली थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद कोतवाल श्रवण कुमार नील ने बताया कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय को कायम रखते हुए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के साथ शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाने और अपराधिक मामलों में अंकुश लगाने के लिए प्रयास करेंगे। आमजन के लिए पुलिस के द्वार हमेशा खुले हैं। गौरतलब है कि इससे पहले श्रवण कुमार नील बगड़ थानाधिकारी के रूप में लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। बगड़ थानाधिकारी रहते हुए भी श्रवण कुमार ने विभिन्न मामलों का खुलासा करते हुए बेहतर कार्य किए थे।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

Advertisement