Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

तेजाजी बोर्ड शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर में मंडावा मोड़ के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा पदाधिकारियों के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी के नेतृत्व में तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुभिता पूनियां ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में जाट समाज के उत्थान के लिए तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था। लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा धरातल पर तेजाजी बोर्ड का संचालन आज तक शुरू नहीं किया गया है। महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव ऋतु गढ़वाल एवं जिला सचिव विमला नूनियां ने जाट समाज के उत्थान के लिए सरकार से मांग उठाई है कि सरकार तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन शुरू कर स्पेशल बजट देक विधिवत रूप से तेजाजी बोर्ड को संचालित करें, जिससे जाट समाज का उत्थान हों सकें। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिला राहड़, उपाध्यक्ष शारदा देवी, सरोज बिजारणियां, मंजू देवी, मुकेश देवी, मनिषा, विमला खीचड़, प्रीति व मुकेश पूनियां सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई | License होंगे Cancel | SP जय यादव

सांसद कस्वा ने ली समीक्ष बैठक | सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक | अवैध कट बंद करने के निर्देश | Churu News

Ashok Gehlot Press Conference

 

Advertisement