Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा सेंट विवेकानंद में हुआ मेगा पेटीएम का आयोजन

सेंट विवेकानंद में हुआ मेगा पेटीएम का आयोजन

चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बागर स्थित सेंट विवेकानंद पब्लिक सैकंडरी स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की गई और साथ में ही विद्यार्थियों के सैकंड यूनिट टेस्ट का परीक्षा परिणाम दिया गया। संस्था निदेशक अनिल गुप्ता द्वारा अभिभावकों से अपने बच्चों को फोन से दूर रखने व स्वध्ययन के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया। वहीं प्रबंध निदेशक प्रणय गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी का जीवन विद्यालय व अभिभावक के आपसी तालमेल से ही सफल बना सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग का आयोजन हर महीने के अंत में किया जाता है। प्रधानाचार्या स्वाति गुप्ता ने आये हुए अभिभावकों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement