Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा एपीएस स्कूल की छात्रा वर्षा मान ने जीता कांस्य पदक

एपीएस स्कूल की छात्रा वर्षा मान ने जीता कांस्य पदक

चिड़ावा । तृतीय राजस्थान थांग था चैंपियनशिप में एपीएस स्कूल चिड़ावा की छात्रा वर्षा मान ने जीता कांस्य पदक जीता है। प्रधानाचार्य सुनिल श्रीवास्तव ने बताया कि दौसा जिले के हिंडौन सिटी में आयोजित थांग था चैंपियनशिप में विद्यालय की छात्रा वर्षा मान ने झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। थांग था मार्शल आर्ट का ही एक खेल है जो तलवार और भाले के साथ खेला जाता है। पदक विजेता खिलाड़ी वर्षा मान ने अंतराष्ट्रीय कोच राकेश सैनी के सानिध्य में प्रशिक्षण लिया था। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन डॉ. पायल ने विजेता खिलाड़ी को सम्मानित कर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य सुनिल श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य डॉ. जीसी शर्मा, परिवहन अधिकारी शमशाद खान एवं पीटीआई अंकित चौधरी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement