दर्शन थोरी को बनाया जिलाध्यक्ष

Screenshot

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
वीर तेजा सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम बिजारणियां व महामंत्री सचिन पिलानियां ने झुंझुनूं जिलाध्यक्ष पद पर युवा कार्यकर्ता दर्शन थोरी को नियुक्त किया है। अपने नियुक्ति पत्र में बिजारणियां व पिलानियां ने लिखा है कि दर्शन थोरी ने गौरवशाली जाट जाति की परम्परा, प्रतिष्ठा और बलिदान की भावना को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रति सदैव उत्कृष्ठ सेवाएं दी है। गैर राजनीतिक रूप से समाज सेवा में संलग्न वीर तेजा सेना संगठन के प्रति थोरी की आस्था, निष्ठा और जज्बे को देखते हुए थोरी को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। जिन्हें जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए है।

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report