


झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं सीकेआरडी हॉस्पिटल सुभाष मार्ग झुंझुनूं के सौजन्य से नेहरू पार्क कलेक्ट्रेट सर्किल झुंझुनूं से लॉयन डॉ. लालचंद ढाका के सौजन्य से गांधी चौक झुंझुनूं तक कैंसर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान रैली का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्रसिंह शेखावत, लॉयन डॉ. लालचंद ढाका के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली रवाना करने से पहले झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर एवं सीकेआरडी हॉस्पिटल के डॉ. लॉयन लालचंद ढाका का क्लब अध्यक्ष द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। नशा मुक्ति एवं कैंसर जागरूकता अभियान रैली कार्यक्रम के प्रायोजक लॉयन लालचंद ढाका एवं संयोजक लॉयन ओमप्रकाश जांगिड़ थे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लॉयन डॉ. देवेंद्रसिंह शेखावत, सचिव लॉयन गोपालकृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लॉयन भागीरथप्रसाद जांगिड़, रीजन चेयरपर्सन लॉयन डॉ. एनएस नरूका, एमजेएफ लॉयन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, लॉयन शकुंतला पुरोहित, लॉयन ओमप्रकाश जांगिड़, लॉयन डॉ. लालचंद ढाका, लॉयन किशनलाल जांगिड़, लॉयन डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत, लॉयन मूलचंद सैनी, लॉयन अशोक कुमार सोनी, सीकेआरडी हॉस्पिटल सुभाष मार्ग झुंझुनूं के व्यवस्थापक नरेंद्रसिंह, डॉ. संतोष ढाका, नर्सिंग स्टाफ, विद्यार्थी सहित अन्यजन रैली में शामिल हुए। यह आयोजन विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर किया गया था। जिसमें सीकेआरडी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का योगदान रहा। सीकेआरडी मेमोरियल शिक्षण संस्थान से नरेंद्र माहिच, दयाराम, फारूक सैय्यद, ममता, संगीता, जावेद, श्यामबिहारी, किशनलाल टेलर, सुरेंद्र, इरफान व सलोनी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. लालचंद ढाका ने बताया कि नशा चाहे किसी भी रूप में हो तंबाकू, शराब या ड्रग्स, यह न सिर्फ हमारे शरीर को बर्बाद करता है। बल्कि हमारी सोच, भविष्य और परिवार को भी तोड़ देता है। कई युवा आज नशे को कूल या ट्रेंड मान कर इसमें फंस जाते हैं, और धीरे-धीरे अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। आज की नशा मुक्ति रैली का उद्देश्य सिर्फ विरोध करना नहीं है, बल्कि जागरूकता फैलाना है कि नशा से मुक्ति पाना संभव है, और हमें एक-दूसरे का सहारा बनना है।














