जिस फ्लेट में कर रहा था काम, उसी जगह लगाई फांसी



झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के शहीदान चौक में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में कारपेंटर का काम कर रहे 28 साल के विष्णु जांगिड़ ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। विष्णु जांगिड़ के शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक शहीदान चौक के पास ही बंदूकियों का मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय विष्णु जांगिड़ पुत्र अशोक जांगिड़ एक बिल्डिंग में बनें फ्लेट पर काम कर रहा था। रात को भी वह काम ही कर रहा था। सुबह जब फ्लेट में काम करने के लिए दूसरे मजदूर आए तो उन्होंने देखा तो इसी फ्लेट में विष्णु जांगिड़ बिजली के तार से झूलता हुआ मिला। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विष्णु के शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों को की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंपा गया। विष्णु अकसर जयपुर रहता था। बताया जा रहा है कि विष्णु की बहन ने भी कुछ महीने पहले सुसाइड कर लिया था। विष्णु ने कोलकाता की एक युवती के साथ लव मैरिज की थी। जिससे उसके दो बच्चे भी थे। एक बेटा है। जबकि एक बेटी महीनेभर पहले ही जन्मीं है। जयपुर में डिलवरी करवाने के बाद उसकी पत्नी अपनी मां के साथ कोलकाता चली गई। पीछे से विष्णु झुंझुनूं आ गया और इसने फ्लेट का काम ले लिया। पिछले करीब 15 दिनों से फ्लेट में रहकर वह लगातार काम कर रहा था। आज फ्लेट का काम पूरा होना था। लेकिन उससे पहले उसने सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।














