Advertisement
Home सीकर फतेहपुर फतेहपुर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ: अब नहीं जाना होगा जयपुर...

फतेहपुर में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ: अब नहीं जाना होगा जयपुर या सीकर

डॉ अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में एआई तकनीक से युक्त एमआरआई व सीटी स्कैन मशीनें, न्यूनतम रेडिएशन में मिलेगी सटीक जांच सुविधा

फतेहपुर । अब फतेहपुर व आसपास के लोगों को सीकर या जयपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि वही चिकित्सा सुविधा अब फतेहपुर में ही मिलने लगेगी। इसी कड़ी में सोमवार को छतरिया बस स्टैंड फतेहपुर के पास डॉ अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन व सीटी स्कैन के अलावा विभिन्न प्रकार की कई जांचें उपलब्ध रहेंगी। जो अभी तक प्रदेश की राजधानी जयपुर में ही उपलब्ध थीं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, फतेहपुर विधायक हाकिम अली व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने फीता काट कर सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथि फतेहपुर पालिका अध्यक्ष मुस्ताक अहमद नजमी, प्रधान महीपाल सिंह, चिड़ावा पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, फतेहपुर उप प्रधान प्रभु सिंह कारंगा, फतेहपुर पालिका उपाध्यक्ष अजय रिणवा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व चेयरमैन मधुसूदन भिंडा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, डॉ वाईके चौधरी, डॉ अनिल चौधरी, यशवंत आबूसरिया थे। रूकणसर धाम के महंत कैलाशनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी शीशराम हलवाई के नेतृत्व में रेडियोलॉजिस्ट डॉ अनुश्री, सर्जन डॉ अमित कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ सुनील सैनी, इंजीनियर आदित्य दिवाच, अंकिता आबूसरिया, विराट चौधरी, व्यवस्थापक सुनील बुडानिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ बंशीधर झाझड़िया, सत्यदेव दड़िया, पूर्व पार्षद मनफूल बिजारणिया, सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला, शिक्षक नेता हनुमान पचार, दिनेश जोशी, महावीर भोजदेसर, रामावतार रूंथला पार्षद, मुज्जासिम गौरी, ओंकार सिंह लाम्बा, डॉ प्रसन्नता, डॉ जीवराज ढाका, राजकुमार पचार, विप्र फाउंडेशन के चिड़ावा तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, ठेकेदार अमीलाल कटकी, जयवीर सिंह श्योराण, रघुवीर डेला, सतवीर बुडानिया, विद्याधर धनखड़, सहायक अभियंता संजय कुमार, शिक्षक राजेंद्र झाझड़िया, सुमेर सिंह बुडानिया रणजीत शास्त्री, मनरूप हलवाई, राम सिंह नेहरा, जगपाल यादव, राजवीर डूडी, ठेकेदार सत्यनारायण, लोकेश डूडी आदि मौजूद रहे।

नाम मात्र के रेडिएशन में एआई तकनीक से होगी सीटी स्कैन व एमआरआई की जांच

डॉ अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर फतेहपुर में नाम मात्र के रेडिएशन में ही अब सीटी स्कैन व एमआरआई हो सकेगी क्योंकि एआई टेक्नोलॉजी से बनी मशीनें लगाई गई हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ अनुश्री ने बताया कि एआई तकनीक की खास बात यह होती है कि यदि बच्चे की सीटी स्कैन की जाती है तो वह ऑटोमेटिक रेडिएशन को कम कर देती है और उम्र व रोग की गंभीरता के अनुसार ही रेडिएशन कम करती है ताकि मरीज को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसलिए अब सीटी स्कैन करना और भी सुरक्षित हो गया है। इसी प्रकार एमआरआई मशीन भी अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है जो मरीज के लिए सुरक्षित रहती है और सटीक परिणाम देती है।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

https://youtu.be/JdfYfiG97_M

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

https://youtu.be/irlzipB-9wM

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

https://youtu.be/Viy6zBUK3tQ

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

https://youtu.be/Upe0kirs3Xs

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

https://youtu.be/XzgQY7CXie8

Advertisement