Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं डॉ. मधुसुदन मालानी ने लिया शेखावाटी विरासत संरक्षण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा

डॉ. मधुसुदन मालानी ने लिया शेखावाटी विरासत संरक्षण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा

सीएम को भेंट की स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, साथ ही दिए महत्वपूर्ण सुझाव भी

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
प्रसिद्ध जनसेवक डॉ. मधुसुदन मालानी ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के आतिथ्य में आयोजित शेखावाटी विरासत संरक्षण संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. मालानी ने शेखावाटी की हवेलियों की वर्तमान स्थिति और भविष्य को लेकर सुझाव दिए। साथ ही कहा कि इन हवेलियों के संरक्षण के लिए कानून बनना जरूरी है। इसके साथ ही हवेलियों तक पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी भी अच्छी होगी तो विदेशी पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने झुंझुनूं जिले के नवलगढ़, मंडावा, डूंडलोद, महनसर आदि इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में विदेशी—देशी पर्यटक आते है। हमें इन पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं और हवेलियों के संरक्षण, दोनों पर फोकस रखते हुए कार्ययोजना बनानी चाहिए। डॉ. मालानी के सुझावों की सीएम और डिप्टी सीएम ने प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. मालानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की। जब डॉ. मालानी सीएम से मिलने के लिए गए तो उनकी राजस्थानी वेशभूषा की तारीफ की और कहा कि सभी युवाओं को डॉ. मालानी से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित पर्यटन, वित्त, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही शेखावाटी क्षेत्र के हवेली मालिक, टूर ऑपरेटर्स, विशेषज्ञ एवं संरक्षणविद् उपस्थित रहे। वहीं, सीकर, झुंझुनूं एवं चूरू के जिला कलक्टर्स वीसी के माध्यम से जुड़े। आपको बता दें कि डॉ. मालानी ने गत दिनों दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भी हिस्सा लेकर शेखावाटी और राजस्थान में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर अपने सुझाव दिए थे।

“वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान | कांग्रेस का प्रदर्शन | सांसद, विधायक हुए शामिल | Churu Congress Rally

सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा की तैयारी | राजेंद्र राठौड़ आवास पर अहम बैठक | BJP Churu News 2025

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया आई एफ डब्ल्यू जे की स्मारिका का विमोचन

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

Advertisement