Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं अधिकारियों को सर्वे कर क्रॉस चेक करने दिए निर्देश

अधिकारियों को सर्वे कर क्रॉस चेक करने दिए निर्देश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
मौसमी बीमारियों के सीजन को देखते हुए डेंगू के बढ़ते हुए मामलों के मध्यनजर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सीएमएचओ सभागार में झुंझुनूं शहर और ग्रामीण क्षेत्र के विभागीय स्टाफ की बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि स्टाफ शहर के सभी वार्डों में सर्वे करवाकर, एंटी लार्वा गतिविधियों के आयोजन, एमएलओ छिड़काव करने, फॉगिंग करवाई जाए। अधिकारी फील्ड में जाकर की गई गतिविधियों को क्रॉस चैक करें और प्रतिदिन रिपोर्ट करें। उन्होंने बताया फील्ड गतिविधियों के साथ ही घरों में जाकर लोगों को बारिश का पानी एकत्रित न होने देने, कूलर, गमले, टंकी की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक करें। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा व डीपीओ सियाराम पूनियां भी मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय स्थित एसीबी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, सीएमएचओ ऑफिस सहित कई कार्यालयों में शाम को फॉगिंग करवाई।

चूरू में RGHS योजना फर्जी OTP और पर्चियों से लाखों की हेराफेरी | Full Report

राहुल कस्वां का बड़ा बयान | वोट चोरी के खिलाफ उठी आवाज | लोकतंत्र बचाओ मार्च 

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement