हरियालो राजस्थान के तहत किया पौधारोपण

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
बुधवार को सेठ नेतराम मघराज राजकीय महिला महाविद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। संकल्प सेवा संस्थान व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सौजन्य से महाविद्यालय को 1000 पौधे वितरित किए गए। प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह के निर्देशन में महाविद्यालय में अनेक फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। स्वयंसेविकाओं को अनेक पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी जगदीश कुमार, कल्पना जानूं, सुनिता बाबल, संकल्प सेवा संस्थान की सचिव बबिता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारी व सह आचार्य डॉ. अभिलाषा आबुूसरिया, डॉ. प्रीतम सिंह सहित समस्त संकाय सदस्य और छात्राएं उपस्थित रही।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud