Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा अग्रवाल जन कल्याण समिति की ओर से मोटिवेशनल सेमीनार

अग्रवाल जन कल्याण समिति की ओर से मोटिवेशनल सेमीनार

बच्चों को बताए पढने के गुर, साथ ही कहा— अपने बिजनस शुरू करें

चिड़ावा। मुंबई प्रवासी और चिड़ावा निवासी सीए डॉ. राजकुमार अडूकिया चिड़ावा पहुंचे। यहां पर अग्रवाल जन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रो. केएम मोदी की अगुवाई में डॉ. अडूकिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने एक मोटिवेशनल सेमीनार को संबोधित किया। जिसमें खास तौर पर विद्यार्थियों को आगे की पढाई के बारे में बताया और आह्वान किया कि नौकरियों की बजाय खुद का बिजनस शुरू करने पर ध्यान दें। आने वाला भविष्य खुद के बिजनस का है। इस मौके पर मौजूद व्यापारियों से भी व्यापार में आ रही दिक्कतों पर चर्चा करते हुए इन समस्याओं के समाधान के बारे में बताया। साथ ही कहा कि विद्यार्थियों को पढाई में और व्यापारियों को बिजनस में कोई भी समस्या आती है तो वो बिना कोई फीस के हरवक्त तैयार रहेंगे। आपको बता दें कि डॉ. अडूकिया एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में अपनी पहचान रखते है। उन्होंने इस सेमीनार में उद्यमिता, व्यवसाय विकास, अभ्यास विकास और आनंदमय जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया। डॉ. अडूकिया के पास 43 वर्षों का अनुभव और 60 से अधिक डिग्रियां, जिसमें पीएचडी, सीए, सीएस, सीएमए, एलएलबी सहित डिप्लोमा प्राप्त हैं और सीए और सीएमए परीक्षाओं में अखिल भारतीय रैंक प्राप्त की है। इस मौके समिति के प्रो. अनिता मोदी, पूर्व अध्यक्ष परसराम सूरजगढिया, नरोत्तम मोदी, इंद्र सूरजगढ़िया, सीए राहुल भीमराजका, अमित गुप्ता, लक्ष्मीकांत अडूकिया आदि मौजूद थे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud

Advertisement