एस.के. मेमोरियल स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी, दिया सुरक्षा के प्रति सम्मान का संदेश

चूरू। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर स्थानीय एस.के. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दो-दो राखियां बनाई। एक अपने भाई के लिए और दूसरी हमारे रक्षक पुलिस जवानों के लिए। इस दौरान छात्राओं ने कोतवाली थाने में सभी जवानों को रक्षा सूत्र बांधे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वाद स्वरूप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था निदेशक लक्ष्मी नारायण इन्दौरिया व संस्था प्रधान अनिल शर्मा व राजीव शर्मा ने रक्षा बंधन के महत्व पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर हरिराम चोपड़ा, पूनम माटोलिया, प्रमिला तंवर, दीपक शर्मा, किरण चोपड़ा, अंकिता कोकचा, चंद्रशेखर इन्दौरिया, अंकित शर्मा, नारायण स्वामी, अर्चना सोनी, विजय शर्मा, ज्योती चौमाल, आयशा, सोनिया, जुबेर, अन्नु दाधीच, सरिता, सुलोचना, सुमन, नीतू कँवर सहित स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud