बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

Screenshot

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
ढाणी निहालोठ में बाबा साहेब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार और सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस डॉ. मनोज कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक श्रवण कुमार ने बाबासाहेब के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा और एकता के महत्व को समझाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पूर्व आईएएस ने सामुदायिक स्थान पर बेहतर रोशनी के लिए उच्च प्रकाश क्षमता वाली (हाई मास्ट) स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की। शिक्षा के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए डॉ. मनोज कुमार ने घोषणा की कि सिंघानिया विश्वविद्यालय में ढाणी निहालोठ गांव के पांच मेधावी छात्रों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिन्होंने बाबासाहेब के जयघोष के साथ अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रवण कुमार से सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पूर्व आईएएस ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें सिंघानिया विश्वविद्यालय में आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, सिंघाना नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार पांडे, पचेरी बड़ी सरपंच ओमप्रकाश बोहरा, एडवोकेट डॉ. उमराव सिंह यादव, कैंपस डायरेक्टर डॉ. पीएस जेसल व सुनिल कुमार सोबती भी मौजूद थे।

अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू