सिंघाना । झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
थाना क्षेत्र के भैसावता के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 1:30 बजे उस समय हुआ जब चार युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। थानाधिकारी सुगन सिंह के अनुसार उदावास निवासी चार युवक फॉर्च्यूनर कार से मोई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान भैसावता के पास मुख्य सड़क पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई और उसके बाद कई मीटर दूर खेत में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उदावास निवासी संदीप कड़वासरा, तनिष शेखावत और धर्मेंद्र जाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकरा निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिए गए है। वहीं घायल अजय को झुंझुनूं से जयपुर रैफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अंबेडकर जयंती पर चूरू में भव्य कार्यक्रम | नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू में नशे के खिलाफ सर्व समाज का प्रदर्शन | SP को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
मौसमी बीमारियों से कैसे बचें? | डॉक्टर अरविंद सैनी का खास इंटरव्यू















