बिसाऊ में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, घायल का चूरू अस्पताल में इलाज जारी

बिसाऊ कस्बे में बाइक सवार युवक पर चार रिश्तेदारों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

चूरू। जि​ला मुख्यालय के निकटवर्ती बिसाऊ कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने है। गंभीर घायल युवक को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी के एएसआई सुरेश कुमार आपातकालीन वार्ड पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि बिसाऊ का 28 वर्षीय अकरम अपनी बाइक पर बाजार जा रहा था तभी गढ़ के पास असलम, हारून, उस्मान और समीर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अकरम किसी तरह बाइक को मौके पर छोड़कर वहां से भागा और अपनी जान बचाई। परिजनों ने बताया कि अकरम के पिता को मस्जिद का सेक्रेटरी बनाए जाने के बाद से ही असलम, उस्मान आदि उनसे रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि चाकू से हमला करने वाले चारों आरोपी उनके रिश्तेदार है। पहले असलम और उसके परिवार के लोग मस्जिद के सेक्रेटरी से लेकिन बाद में समाज के लोगों ने अकरम के पिता को मस्जिद का सेक्रेटरी बना दिया और असलम के पिता को हटा दिया इस बात को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है लेकिन आज अकरम पर जानलेवा हमला किया गया। बहरहाल घायल अकरम का चूरू के अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

शिक्षकों का ज़बरदस्त प्रदर्शन | स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग | को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा | Churu News

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud