Advertisement
Home राजस्थान चूरू आरएसआरडीसी चूरू यूनिट ने मेडिकल कॉलेज में किया पौधरोपण

आरएसआरडीसी चूरू यूनिट ने मेडिकल कॉलेज में किया पौधरोपण

चूरू। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के निर्देशानुसार मंगलवार को आरएसआरडीसी चूरू यूनिट ने जिला मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज में पौधरोपण किया। आरएसआरडीसी परियोजना अधिकारी शंकरलाल खीचड़ ने बताया कि यूनिट की ओर से कॉलेज परिसर में 200 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि यूनिट द्वारा जिले के अन्य स्थानों पर भी अतिरिक्त 1 हजार पौधे लगाए जाएंगें। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गजेन्द्र सक्सेना सहित मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी देखें….. CHURU : अपनी क्षमता को पहचानें, करें कड़ी मेहनत, सफलता जरूर मिलेगी — रविन्द्र श्योरान

Advertisement