डांडिया नाइट में झूमी महिलाएं युवतियां

0
662

चूरू। जैन गेस्ट हाउस में विप्र फाउण्डेशन के महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित डाण्डिया नृत्य में डांडिया के गीतों पर महिलाओं व युवतियों ने शानदार प्रस्तुति दी।विप्र फाउण्डेशन जिलाध्यक्ष महिमा शर्मा ने आयोजकीय पृष्ठ भूमि को रेखांकित किया। जिला प्रमुख वंदना आर्य निर्मला मण्डावेवाला, संतोष मासूम, पराक्रम राठौड़, हरलाल सहारण व विश्वनाथ शर्मा राजगुरु ने दीप प्रज्वलित कर डाण्डिया नृत्य आयोजन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। गुजरात गीत ष्हे धम धम धम ढोल बाजे बाजे रे ढोल बाजेष् की धुन पर शुरू हुए डाण्डिया में नृत्य करती महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति दी। राजस्थानी गीतों सहित देश भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं और बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी तो दर्शक दीर्घा चहक उठी। केवल महिलाओं के लिए आयोजित यह कार्यक्रम कार्यक्रम चार घंटे अनवरत चला और मातृ शक्ति की बड़ी उपस्थिति देख आयोजक संस्था विप्र फाउण्डेशन के महिला प्रकोष्ठ ने कार्यक्रम अगले साल करवाने की घोषणा की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्ष महिमा शर्मा, विप्र महिला मंडल अध्यक्ष मंजू पारीक, सचिव स्नेहलता शर्मा, विजय लक्ष्मी पारीक, पूनम गुप्ता, अनुसूया शर्मा, अंजना शर्मा, अचला शर्मा, माया जोशी, उषा शर्मा, दीपिका शर्मा, रमा नोवाल, कुसुम चोटिया, उषादयाल शर्मा, सुषमा शर्मा,सरिता शर्मा, विनीता शर्मा, मंजू लढानिया अर्चना मिश्र, सुनिता शर्मा व रजनी शर्मा ने आयोजकीय भागीदारी दी। संचालन आरती सोनी ने किया। अनुराग शर्मा, वासुदेव चावला, महेन्द्र चौबे, योगेश गौड़, सुधाकर सहल, योगेश गोग्यान, रजत शर्मा, संदीप पाटिल व एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा ने सहयोग किया।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here