Advertisement
Home राजस्थान चूरू एडवोकेट सुनील मेघवाल व प्रो. मूलचन्द डॉ.अम्बेडकर सेवाश्री सम्मान 2021 से सम्मानित

एडवोकेट सुनील मेघवाल व प्रो. मूलचन्द डॉ.अम्बेडकर सेवाश्री सम्मान 2021 से सम्मानित

चूरू। भारतीय दलित साहित्य आकादमी, राजस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष अटरू( बांरा )में मुख्य अतिथि वंदना नागर व मदन मोहन एक्टर मुम्बई की अध्यक्षता व ज्योति साहिबा, दिनेश मीणा उपखण्ड अधिकारी अटरू, शांति सुन्दास, मिंगमा भूटिया, देव बहादुर रैसली व हेमलता कांसोटिया के विशिष्ट आतिथ्य में हुये सम्मान समारोह में चूरू पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया व लोहिया कॉलेज चूरू के एसोसियट प्रोफेसर डॉ. मूलचन्द को डॉ. अम्बेडकर सेवाश्री अवार्ड वर्ष 2021 राज्य पुरस्कार से नवाजा गया । कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल निर्मल ने बताया की सामाजिक सेवा मे उत्कर्ष्ट कार्य करने पर एडवोकेट सुनील मेघवाल को यह अवार्ड दिया गया है तथा शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र मे विशेष कार्य करने पर डॉ. मूलचन्द को यह अवार्ड दिया गया । इस अवसर पर एड. सुरेश कल्ला, ओमप्रकाश वर्मा,निसार खान झारिया, भंवर सिंह फौजी, हेमलता, गुलामु खान, राजेश,मदन मेघवाल, राकेश बौद्ध, दौलत, राकेश कड़ाईला, पालाराम, कुलदीप आलड़ीया, मुकेश मेघवाल आदि ने खुशी व्यक्त की ।

Advertisement