Advertisement
Home राजस्थान चूरू महिपाल सिंह बने आइसना के प्रदेश संयोजक

महिपाल सिंह बने आइसना के प्रदेश संयोजक

चूरू, 26 नवम्बर। ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी ग्यारसी लाल शर्मा ने राजस्थान प्रदेश के प्रदेश संयोजक के पद पर पत्रकार महिपाल सिंह को नियुक्त किया है। आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस त्रिपाठी की सहमति से आज बुधवार को जयपुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी ग्यारसी लाल शर्मा ने नियुक्ति प्रदान की और सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर राष्ट्रीय कार्यालय को सूचित करने का आदेश प्रदान किया। इस मौके पर प्रदेश भर के सैकड़ों की संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement