अमजद बने भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी

0
974

चूरू। भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक रमश शर्मा ने अमजद तुगलक को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। तुगलक को जिला प्रभारी बनाएं जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी के निर्देशानुसार तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड एवं देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला की अभिशंषा पर आईटी विभाग के जिला संयोजक रमेश शर्मा ने ये नियुक्ति प्रदान की है। शर्मा द्वारा जारी पत्र में अमजद तुगलक के अलावा सुरेश मिश्रा को जिला डाटाबेस प्रभारी, बीएन राजोतिया को चूरू विधानसभा प्रभारी, अभय कुमार सोनी को रतनगढ विधानसभा प्रभारी, नवरतन पुरोहित को सुजानगढ विधानसभा प्रभारी, सुरेन्द्र सिंह स्वामी को सादुलपुर विधानसभा प्रभारी, राकेश शर्मा को तारानगर विधानसभा प्रभारी, तथा समुन्द्र हुड्डा को सरदारशहर विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सचिन जांगिड को चूरू मंडल संयोजक, मनोज पारीक को राजलदेसर मंडल संयोजक व निशांत शर्मा को रतनगढ़ मंडल संयोजक बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here