राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन: स्वयंसेवकों का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर जताया सम्मान, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंजे मार्ग

चूरू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग के तहत गुरूवार को आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम में शहर का माहौल देशभक्ति और अनुशासन के रंग में रंगा नजर आया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे स्वयंसेवकों का खुले दिल से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, दीनदयाल सैनी, जयश्री दाधीच, कमल शर्मा, सुरेश अरोड़ा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, आकाश सैनी, जय प्रकाश प्रजापत, रजत शर्मा, हरिश वर्मा, ओम सिंह शेखावत, ओमप्रकाश इन्दोरिया, डॉ. मुकेश, सुभाष प्रजापत, मूलचंद, नरेश सैनी, गोपीचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, सांवरमल सैनी, फरियाद, शिवसिंह, तनेश बालाण, मुरारी सैनी, मुकेश कुमार गहलोत, डॉ. शंकर सिंह गोड़, धन्ने सिंह, नरेंद्र शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद

सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |

चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना

सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान

चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण