Advertisement
Home राजस्थान जयपुर नगर निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण

नगर निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण

अतिक्रमण

जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा शनिवार को अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही कालवाड़ रोड बाईपास से करधनी थानाए गोविंद टावर तक की गई। कार्यवाही के दौरान लगभग 50 थड़ी.ठेले हटाए गए। साथ ही अवैध होर्डिंग बोर्ड हटाए गए। साथ ही लुहारों के गेट व लोहे का सामान जब्त किया। लोग सड़क पर अस्थाई झोंपड़ी.टेंट बनाकर रह रहे थे उन्हें हटाया गया। इसके अलावा चबूतरे हटाए गए।

इस कार्यवाही के दौरान सड़क के दोनों तरफ के अस्थाई अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया। कार्यवाही के दौरान निरीक्षक सतर्कता नरेश शर्मा मौके पर उपस्थित थे।

अतिक्रमण

Advertisement