गौ सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य : स्वामी अवधेशानंदगिरी महाराज

0
822

सालासर में हुआ अत्याधुनिक गौ चिकित्सालय का लोकार्पण

सुजानगढ़। तहसील के सालासर धाम स्थित बालाजी गौशाला संस्थान में अत्याधुनिक सेवाओं से लैस चमेलीदेवी अग्रवाल गौ चिकित्सालय का लोकार्पण जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज ने शुक्रवार को शिलापट्टिका अनावरण कर किया। गौशाला के ट्रस्टी रविशंकर पुजारी ने स्वामी अवधेशानंदगिरी महाराज को गौशाला के अस्पताल में लगे विभिन्न उपकरणों, ऑपरेशन थियेटर, एम्बूलेंस आदि सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

लोकार्पण के बाद आयोजिन धर्मसभा में भामाशाह विनोद अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। स्वामी अवधेशानंदगिरी महाराज का 51 किलो की फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि कलियुग में गौ सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। गौ माता के एक लीटर दूध में सोने की मौजूदगी की जानकारी देते हुए स्वामीजी ने हाल ही में हुए अनेक प्रकार के शोधों की जानकारी देते हुए आम जनता से गौ सेवा करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here