शिवालय के वार्षिकोत्सव में गूंजे भजन

0
827

चूरू। स्थित जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में भोलेनाथ शिवालय के वार्षिकोत्सव अन्तर्गत शनिवार को हुये जागरण में फतेहपुर के विकास नाथ महाराज ने गणेश वन्दना ‘गणराज दयानिधि विघ्न हरो‘, ‘मंगल की मूल भवानी‘, ‘बालाजी ने लाड लडावै‘ आदि भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। फतेहपुर के सुरेश कुमार सेन ने हारमोनियम पर संगत की। चूरू के बाल सन्त सौरवनाथ ने ‘तेरा भगत करै अरदास व राम नाम को झुंझणियो‘ भजन सुनाए। सन्त विकास नाथ का सभापति विजय शर्मा व लीलाधर शर्मा ने माल्यार्पण तथा अधीक्षण अभियन्ता राकेश लुहाड़िया व विष्णु शर्मा ने शाॅल ओढा कर, स्मृति नाथ का वासुदेव चावला ने माल्यार्पण तथा सहायक अभियन्ता राजीव दत्ता व भंवर गुर्जर ने शाॅल ओढा कर, सुन्दरनाथ का कनिष्ठ अभियन्ता राजेन्द्र सिंह, धनराज सैनी व केशरी सिंह ने माल्यार्पण तथा सहायक अभियन्ता मेजर अली खान ने शाॅल ओढा कर, बूंटिया आश्रम के महन्त निरंजन नाथ व चूरू आश्रम के महन्त देव नाथ, शिव नाथ, सौरव नाथ का संजय वर्मा, विष्णु सोनी, व हर्ष शर्मा ने सम्मान किया। संचालन उमेश दाधीच ने किया। कनिष्ठ अभियन्ता बबीता सैनी, सत्यवीर धायल, रामचन्द्र पूनियां, संजय शर्मा, विनोद आर्य, किशन सिंह, कृष्ण लाल, मनोज राजपुरोहित, राजेन्द्र पंवार, पूर्णमल, सुरेश अग्रवाल, महेश शर्मा, सुमेर सिंह, बाबू लाल गहलोत, बाबू लाल सैनी, धर्मदत, फूलाराम, नरेश सैनी, हनुमान प्रजापत, राकेश शर्मा, नरेश जोधा, प्रदीप भाटी, सुभाष पुरोहित, सुनील पंडित, रामेश्वर प्रजापत, संजय गुर्जर, ओमप्रकाश, पवन शर्मा, हेम सिंह, नन्दू प्रजापत, शंकर शर्मा, रामोतार सैनी, नरंिसंह राव आदि ने सक्रिय भागीदारी की। पुजारी विनोद शर्मा ने पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व दिन में पं. देवराज शास्त्री, पं. राजकुमार भादूपोता व पं. देवेश शर्मा ने विजय शर्मा (सपत्नीक) के यजमानत्व में भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया। पंडितो के लयबद्ध संस्कृतनिष्ठ श्लोकों के उच्चारण ने धार्मिक वातावरण का निर्माण किया। इसी क्रम में रविवार की सुबह हुये प्रसाद के साथ ही दो दिवसीय धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here