Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं योग, सेवा और समर्पण के 68 वर्ष : पवन कुमार का साधकों...

योग, सेवा और समर्पण के 68 वर्ष : पवन कुमार का साधकों ने किया भव्य अभिनंदन

पतंजलि योग समिति राजस्थान के राज्य प्रभारी पवन कुमार को 68वें जन्मदिवस पर साफा और शॉल पहनाकर सम्मानित करते योग साधक

साफा, शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण से जताया सम्मान, जन्मदिवस पर 32 हजार रूपये की सहयोग राशि भेंट कर व्यक्त किया स्नेह

झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
योग, सेवा, साधना और समाज कल्याण के प्रति समर्पित पतंजलि योग समिति राजस्थान के राज्य प्रभारी पवन कुमार का 68वां जन्मदिवस योग साधकों ने हर्षोल्लास, आध्यात्मिक उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में योग साधकों ने उनका पारंपरिक राजस्थानी साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर एवं माल्यार्पण कर भव्य सम्मान किया। साथ ही साधकों ने उनके प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करते हुए 32 हजार रूपये की सहयोग राशि भी भेंट की।

समारोह का माहौल प्रेम, सद्भाव, सम्मान और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर रहा। उपस्थित योग साधकों ने पवन कुमार के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को योग के प्रचार-प्रसार, जनसेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित किया है। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली योग साधकों के लिए प्रेरणास्रोत है। पवन कुमार वर्षों से योग के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा भारतीय संस्कृति, संस्कार और स्वदेशी विचारधारा से जुड़ने के लिए निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उ

नका मानना है कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मिक शुद्धि और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम है। उनके मार्गदर्शन में अनेक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर सुरेश जाखड़, महेंद्र चौधरी, संपत बारूपाल, राजेंद्र कुमावत, रामकुमार झाझड़िया, विनोद गिल, शीशराम नेहरा, संजय अग्रवाल, भागीरथ सोहू, डॉ. के.एल. गोदारा, देवकरण स्योरान, जितेंद्र टीबड़ा, गोपालराम सैनी, बुद्धराम सैनी, जागीराम सैनी, डॉ. प्रीतम सिंह, अनिल ठाकुर, डूंगरमल कुमावत, मुरलीधर धूपिया, मनीराम खालिया, रामनिवास जिनोलिया, संदीप डिग्रवाल, लता नेहरा, रजनी जिनोलिया, प्रीति शर्मा, विमला बेनीवाल, संतोष कंवर, मीनू अग्रवाल, सरिता देवी, पूनम देवी, संतोष राव, संगीता, संध्या, चंद्रमुखी, सावित्री चौधरी एवं सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। योग साधकों का यह आत्मीय सम्मान समारोह पवन कुमार के प्रति उनके वर्षों के सेवा, साधना और योग प्रचार के योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की अभिव्यक्ति बना।

Advertisement