Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं तोलियासर में भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ,...

तोलियासर में भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन , जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने किया जीत का आह्वान

तोलियासर में मंडावा पंचायत समिति वार्ड 6 के भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी और पार्टी नेता

पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने किया जनसंपर्क, भाजपा नेताओं ने विकास और जनसेवा के मुद्दों पर मांगा समर्थन

मंडावा। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को ग्राम तोलियासर में मंडावा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के चुनाव कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला परिषद वार्ड संख्या 5 की प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, विकास के संकल्प और संगठन की मजबूती को लेकर विचार रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आमजन से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि पार्टी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा नेता इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि भाजपा की विजय, जनसेवा का संकल्प और विकास की निरंतरता ही पार्टी का लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसंपर्क किया। उन्होंने जिला परिषद वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी हर्षिनी कुलहरी तथा मंडावा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 6 से भाजपा प्रत्याशी विनोद ढूकिया के समर्थन में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से कमल के फूल के निशान पर अधिकाधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने तोलियासर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी भाग लिया तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रभारी हरलाल सिंह मोगा, मंडावा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास, अशोक सिंह बड़ागांव, महिपाल सिंह तोलियासर, पूर्व सरपंच सुंदर ढूकिया और शिक्षाविद् दयानंद सिंह ढूकिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement