Advertisement
Home राजस्थान चूरू एडीएम अर्पिता सोनी ने किया विद्यालय का निरीक्षण, मिड-डे मील की गुणवत्ता...

एडीएम अर्पिता सोनी ने किया विद्यालय का निरीक्षण, मिड-डे मील की गुणवत्ता पर दिया जोर

चूरू के सोमासी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एडीएम अर्पिता सोनी द्वारा मिड-डे मील और विद्यालय व्यवस्थाओं का निरीक्षण

सोमासी के राजकीय विद्यालय में एमडीएम, साफ-सफाई और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार एडीएम अर्पिता सोनी ने बुधवार को सोमासी स्थित सेठ श्रीराम बल्लभ गौरीसरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे मील (एमडीएम) एवं पोषाहार व्यवस्था का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वच्छता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान स्वच्छता के निर्धारित मानकों की पूरी पालना होनी चाहिए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

नामांकन और भौतिक संसाधनों की भी जांच

एडीएम अर्पिता सोनी ने विद्यालय परिसर में एमडीएम व्यवस्था के साथ नामांकन, भौतिक संसाधनों की उपलब्धता, रखरखाव, लेखा संधारण और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भोजन उपलब्ध करवाने तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।

प्रधानाचार्य ने दी विद्यालय व्यवस्थाओं की जानकारी

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी दी। वहीं, पोषाहार प्रभारी पुष्पा कुमारी ने एमडीएम एवं पोषाहार व्यवस्था के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान उम्मेद सिंह, रविकांत बेनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement