Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं: टोंक छिलरी स्कूल के 2 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर...

झुंझुनूं: टोंक छिलरी स्कूल के 2 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

नितिन कुमार और मनीषा कुमारी सैनी ने बढ़ाया विद्यालय का मान , चयन के बाद स्कूल में हुआ सम्मान

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
नवलगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक छिलरी के विद्यार्थियों ने हैंडबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पहली बार अंडर-19 हैंडबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तर तक जगह बनाई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या संजू नेहरा ने बताया कि अंडर-19 हैंडबॉल वर्ग में पहली बार जिला स्तर पर भाग लेने के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में प्रदर्शन किया। इनमें नितिन कुमार पुत्र मनीराम एवं मनीषा कुमारी सैनी पुत्री नत्थूराम सैनी का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन के बाद विद्यालय स्टाफ की ओर से टीमों का स्वागत एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर झुंझुनूं का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पहली ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन को विद्यालय की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानाचार्या संजू नेहरा ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

इस दौरान समसा एईएन राजवीर झाझड़िया, ठेकेदार रामस्वरूप मीणा, राहुल सर्राफ, सीताराम भास्कर, उप प्रधानाचार्य मोनिका पालीवाल, व्याख्याता संदीप कुमार, हरीश कुमार, अर्पणा सैनी, वरिष्ठ अध्यापक रामलखन सैनी, सतीश कुमार पालीवाल, संजीव कुमार, अध्यापक जीवनराम, रमेशचंद्र शर्मा, सज्जन कुमार सैनी, ओम छापोला, शारीरिक शिक्षक कुलदीप, कार्यालय सहायक अभिषेक एवं नितेश कुमार सैनी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisement