Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ हनुमानगढ़ में 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर को, 24 को...

हनुमानगढ़ में 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर को, 24 को निशान यात्रा

हनुमानगढ़ में 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना करते श्याम भक्त

हाउसिंग बोर्ड की शिव कुटिया से रवाना हुआ प्रचार रथ, 24 सितंबर को निकलेगी निशान यात्रा

हनुमानगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर रविवार, 20 सितंबर को प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया। जंक्शन स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिव कुटिया से श्री श्याम महोत्सव के प्रचार रथ को रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी, श्याम भक्त एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति अध्यक्ष दिशु चौथवाणी ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितंबर 2026 को शाम 8:15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर समिति की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रचार रथ के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर श्रद्धालुओं को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

महोत्सव में आमंत्रित भजन गायक शिवम रावल, देव चुघ एवं शुभम बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक लक्की ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में कार, द्वितीय पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय पुरस्कार मोबाइल, चौथे पुरस्कार में वाशिंग मशीन, पांचवें में एलईडी टीवी, छठे में जूसर मिक्सर, सातवें में ट्रॉली बैग, आठवें में सीलिंग फैन, नौवें में हैंड ब्लेंडर, दसवें में टी-कैटल तथा ग्यारहवें पुरस्कार के रूप में डिजिटल दीवार घड़ी सहित अन्य पुरस्कार रखे गए हैं।

24 सितंबर को निकलेगी निशान यात्रा

महोत्सव से पूर्व 24 सितंबर को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा शाम 5:15 बजे दुर्गा मंदिर से रवाना होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रचार रथ रवाना करने के दौरान पंकज उप्पल, दयाल सुमरानी, अनिल राठौड़, दीपक बालसरिया, अंकित शेखावत, अर्श इंदौरा सहित अनेक श्याम भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर सूंदर बंसल, राजेश गुप्ता, शिव सारस्वत, संजू छाबड़ा, दीपक तलवाडीया, अनुराग छाबड़ा, अरुण अरोड़ा, दिशु चोथवानी, दीपक सफी, दिनेश तलवाड़िया, हिमांशु गर्ग, नवनीत झा, कमल असवानी, संजीव गर्ग, कैलाश पारीक, दीपू लोकवाणी, अनीश तायल, विवेक, दीपक बालासरिया, सौरभ गर्ग, सन्नी केवलानी, गौरू गिरधर, जसप्रीत मंगा, संजय कृपलानी, दीपक चोथवानी, पंकज चोथवानी, सन्नी छाबड़ा और जतिन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति ने शहरवासियों एवं श्याम भक्तों से निशान यात्रा और 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

Advertisement