Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में सेवा दिवस पर 36 यूनिट रक्तदान, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी...

झुंझुनूं में सेवा दिवस पर 36 यूनिट रक्तदान, आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगा

झुंझुनूं के भीमसर में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते युवा और महिलाएं

स्वर्गीय मदन सिंह झाझडिया की पंचम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ रक्तदान एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, युवाओं-महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

झुंझुनूं ।अजीत जांगिड़
स्वर्गीय मदन सिंह झाझडिया की पंचम पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भीमसर स्थित आयुष्मान मंदिर पीएचसी में स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विजयहिन्द-वाणी के सानिध्य में विकसित भारत के लिए समर्पित राष्ट्रव्यापी महाअभियान ‘ऑपरेशन विजयहिन्द-7500’ की श्रृंखला में आयोजित शिविर में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का आयोजन रॉयल इंडियन ह्यूमन सोसायटी, युवा ग्रामीण प्रगति संस्थान एवं माय भारत केंद्र, झुंझुनूं (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं नेशनल यूथ आइकॉन वकील विजयहिन्द जालिमपुरा ने बताया कि राजकीय बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में 36 यूनिट रक्त का संग्रह किया। वहीं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर में रोगियों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला नौसैनिक अध्यक्ष कमांडर सुरेन्द्र चकबास ने कहा कि परमार्थ एवं परोपकार के कार्यों से जरूरतमंदों को नवजीवन मिलता है। रक्तदान जैसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और त्याग की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम में भारतीय सेना के सूबेदार यूनुस खान, कप्तान सदीक खान, हवलदार निसार खान, हवलदार रियाज खान, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि मुबारिक अली हेबत, होशियार सिंह सुरा, गौरव सेनानी जिलाध्यक्ष रतिराम कस्वां, हवलदार अमर सिंह, गुलजारीलाल मील, अध्यापक करणीसिंह, वेदप्रकाश झाझडिया एवं मुश्ताक कासमी मंचस्थ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

परिवार ने एक साथ रक्तदान कर दिया जागरूकता का संदेश

शिविर का खास आकर्षण युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी रही। चौराड़ी आथूणी गोगामेड़ी अध्यक्ष उमेद कालेर, उनके भतीजे आशीष, भतीजी विनीता, पिता राजेश महला एवं पुत्र अंकित महला ने एक साथ रक्तदान कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। वहीं राजीव गांधी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नवीन कालेर सहित मंडल के सदस्यों ने भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। शिविर में रोहितास सितसर, सुनील सीतसर, विवेक, शुभम, अंकित, आनंद, बबली, इमरान, सद्दाम, साहिल, राहुल राणासर, बबली देवी, सरफराज, अजय झाझडिया, लक्की झाझडिया, राजवीर झाझडिया, वसीम हेबत, जावेद, शकील फौजी एवं निखिल झाझडिया सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के माध्यम से सेवा दिवस पर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ ही ग्रामीणों को नियमित रक्तदान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Advertisement