Advertisement
Home राजस्थान चूरू गोगानवमी कबड्डी में जांगिड़ क्लब का कब्जा, सक्षम अकेडमी रही उपविजेता

गोगानवमी कबड्डी में जांगिड़ क्लब का कब्जा, सक्षम अकेडमी रही उपविजेता

Screenshot

फाइनल में जांगिड़ क्लब ने दर्ज की जीत; विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार

चूरू। घांघू में गोगानवमी के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जांगिड़ क्लब ने जीत लिया। फाइनल में जांगिड़ क्लब ने सक्षम अकेडमी को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।समापन समारोह में विजेता जांगिड़ क्लब को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सक्षम अकेडमी को 11 हजार रुपये नकद एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अंकुश को बेस्ट रेडर और संकेत को बेस्ट कैचर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तनवीर खान बोले—खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता तनवीर खान ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच खेल लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके अनुसार, खेल गतिविधियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।तनवीर खान ने कहा कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वे अपनी ओर से सहयोग के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने घांघू में पिछले 60 वर्षों से गोगानवमी के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के लगातार आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। इस दौरान उन्होंने समिति को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।इससे पहले तनवीर खान ने गोगामेड़ी में दर्शन किए और मेले का अवलोकन किया।

आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे

समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर नेहरा, नासिर खान एडवोकेट और रामकुमार फगेड़िया मौजूद रहे।आयोजन में देवकरण बेरवाल, विनीत राहड़, विजयसिंह भांभू, रामचंद्र ढाका, करनी राम नैण, ताराचंद प्रजापत, विजेंद्र सिहाग और संजय दर्जी ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर बसंत सैनी, गौरीशंकर सैनी, राजवीर सिंह राठौड़, उम्मेद मनियार, मनीष दर्जी, अभय नेहरा, प्रदीप दर्जी, अजय जांगिड़, नरेंद्र श्योराण, लीलाधर मांजू, इंद्रकुमार रेवार, विद्याधर राहड़, प्यारेलाल गुरी, सुरेश दर्जी, मुकेश गुरी, हरीश दर्जी, सुरक्षित रेवार और मुरारीलाल दर्जी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बीरबल नोखवाल ने किया। आयोजन समिति की ओर से केसरदेव गुरी ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement