Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं गांधी सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए संजय सैनी को मिला राष्ट्रीय...

गांधी सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए संजय सैनी को मिला राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026

रानी बाग में हुआ सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा रहे मुख्य अतिथि

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
गांधी जीवन दर्शन एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जर्नलिस्ट संजय सैनी को राष्ट्रीय गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया की ओर से होटल रानी बाग में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव इंद्र राज सिंह ने की, जबकि राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त डीजीपी रवि प्रकाश महरड़ा मुख्य अतिथि रहे। राजस्थान एजुकेशन ट्रस्ट की डायरेक्टर निकिता थालोर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। समारोह में साहित्यकार अब्दुल समद राही, एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया, काजड़ा प्रशासक मंजू तंवर, तेज सिंह राठौड़, मंजू ठोलिया, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, सुभिता सीगड़, डॉ. स्वामी चरन पंजाब, मंजू देवी एवं हेमलता कांसोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय सैनी ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि मात्र नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक सरोकार और गांधीवादी विचारों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी और प्रेरणा दोनों बढ़ाते हैं। समारोह में अतिथियों ने संजय सैनी के सामाजिक सरोकारों एवं पत्रकारिता के माध्यम से समाज के मुद्दों को सामने लाने के प्रयासों की सराहना की। सम्मान मिलने पर पतंजलि योग समिति के प्रदेश प्रभारी पवन कुमार तथा ख्यातिप्राप्त गायक जाकिर अब्बासी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement