मंत्रियों की छतरी परिसर में प्रसादी वितरण के दौरान डेढ़ तोला सोने की चेन चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। धार्मिक आयोजन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। चूरू शहर के मंत्रियों की छतरी परिसर में चल रहे शिव पुराण कथा महोत्सव में एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मुख्य डाकघर के पास रहने वाले दिनेश कुमार लाटा ने रिपोर्ट दी कि उनकी माता 7 अगस्त को मंत्रियों की छतरी में आयोजित शिव पुराण कथा में शामिल होने गई थीं। शाम करीब 6 बजे प्रसादी वितरण के दौरान काफी भीड़ थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके गले से सोने की चेन निकाल ली।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिला को चेन गायब होने का पता चला। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन चेन का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।पुलिस ने मामले की जांच एएसआई छगन लाल को सौंपी। प्रारंभिक जांच में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी किए जाने के तथ्य सामने आने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस अब आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों, उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आरोपी की पहचान और चोरी गई चेन की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
बूंटीनाथ आश्रम बुंटिया में भव्य संगीतमय महाशिव पुराण कथा का शुभारंभ







