बूंटीनाथ आश्रम बुंटिया में भव्य संगीतमय महाशिव पुराण कथा का शुभारंभ

विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन, श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की महिमा का उद्घोष

चूरू। बूंटीनाथ आश्रम बुंटिया में आज से संगीतमय महाशिव पुराण कथा का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। महंत श्री निरंजन नाथ जी के सानिध्य में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते हुए ग्राम भ्रमण कर आयोजन स्थल पहुंचे।कथा के आरंभ में वृन्दावन से पधारी श्री अंजु अपर्णा ने भगवान शिव की अनंत महिमा का वर्णन किया और बताया कि शिव में सब कुछ समाया है। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण सुनने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा, मोहर सिंह कस्वा, दिलीप स्वामी, परमेश्वर शर्मा, सुरेश कस्वा, शंकर लाल, महर्षि कुम्भाराम, जांगिड़ लाला, फौजी विजय कंस्वा, बहादुर कंस्वा, रामस्वरूप कंस्वा, रामेश्वर बोला, चंद्रकला ढाका, हेतराम सिंहमार सहित आश्रम के राजेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजू नाई और पुजारी शिवकुमार स्वामी ने आयोजकीय भूमिका निभाई। भगवान भोलेनाथ की कृपा से श्रावण मास में चल रही इस कथा का आयोजन 30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालु एवं परिवार सहित इस संगीतमय शिव महापुराण कथा में पधारने के लिए आमंत्रित किया है।

चूरू भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित | पराक्रम राठौड़ बने जिला महामंत्री | BJP Churu News Update

चूरू ने बनाया अंगदान में रिकॉर्ड | डॉ. एम.एम. पुकार की मुहिम लाई रंग | Organ Donation in Rajasthan

राजस्थान की विलुप्त होती भांड कला को मिली नई पहचान, अभिषेक पारीक के वीडियो को मिला राष्ट्रीय सम्मान

महंतगणपति दास,भालचंद्र शर्मा, वैद्यशांत शर्मा, चंदनमल बहड़ ने 1930 में धर्मस्तूप पर फहराया था तिरँगा

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन | राहुल कस्वां बोले – सरकार कर रही स्मार्ट लूट

जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने किया बागला बालिका स्कूल का निरीक्षण | Churu School Visit 2025