फर्जी बैंक क्रेडिट मैसेज भेजकर कराया QR कोड से भुगतान, बेटे से बातचीत में खुला ठगी का राज
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। साइबर ठगों ने लोगों को विश्वास में लेकर ठगी करने का एक और तरीका अपनाया है। चूरू के डाबला गांव में 60 वर्षीय बुजुर्ग को कथित परिचित डॉक्टर बनकर फोन किया गया और फर्जी तरीके से भरोसा कायम कर 62 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उनका परिचित डॉक्टर बताते हुए बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद उसने कहा कि उसके बैंक खाते में तकनीकी समस्या है और वह कुछ रुपए बुजुर्ग के खाते में भेज रहा है। रकम आने के बाद उसके बताए अनुसार आगे भुगतान करने की बात कही गई।ठग ने इसके बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर रुपए खाते में जमा होने का फर्जी संदेश भेज दिया। मैसेज देखकर बुजुर्ग को लगा कि वास्तव में उनके खाते में रकम आ चुकी है। इसी भरोसे में उन्होंने ठग द्वारा भेजे गए अलग-अलग QR कोड और स्कैनर के जरिए कुल 62 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।बाद में जब बुजुर्ग ने अपने बेटे से इस संबंध में बातचीत की तो पता चला कि खाते में कोई रकम आई ही नहीं थी। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।कोतवाली थाना साइबर डेस्क के सुनील कुमार घायल ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोई परिचित बनकर फोन करे तो उसके बताए नंबर पर भरोसा करने के बजाय संबंधित व्यक्ति के वास्तविक नंबर पर संपर्क कर पहले पुष्टि करें।उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आया बैंक क्रेडिट मैसेज रकम जमा होने का पक्का प्रमाण नहीं है। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर भुगतान करने से भी बचना चाहिए। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर और अनजान लोगों के निर्देश पर पैसे ट्रांसफर नहीं करने की अपील की है।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 32 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से इंजीनियर गिरफ्तार
म्यूल अकाउंट से करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज















