सैकड़ों लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लगाए भारत माता के जयकारे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस कमेटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में वार्ड के सैकड़ों लोगों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक एवं युवा नेता आकाश सारसर ने किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से मिली आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।यात्रा में युवाओं की विशेष भागीदारी रही। समापन पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।















