गुरु गोविंद सिंह नगर कॉलोनी सावन तीज मिलन महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, झूलों, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK  YOUTUBE 

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
गुरु गोविंद सिंह नगर कॉलोनी, गली नंबर 2 स्थित राधा स्वामी डेरे के पीछे शनिवार को सावन तीज विराट मिलन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में माताओं, बहनों एवं बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति सहू एवं श्रीमती उर्मिला डेलू मंचासीन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू जाखड़ ने की। वहीं प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में श्रीमती सुधा सोनी, श्रीमती शिमला मेहंदीरत्ता एवं श्रीमती ललिता अरोड़ा शामिल रहीं।मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं के साथ झूले झूलकर सावन के उत्सव का आनंद लिया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित महिलाओं एवं दर्शकों ने खूब सराहा।महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता तथा सुंदर एवं प्राकृतिक लंबे बाल प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए स्माइल हेयर ब्यूटी सैलून, एफिनिटी लग्जरी ब्यूटी सैलून एवं एम.के. हेयर स्टूडियो की ओर से विशेष ब्यूटी पैकेज प्रदान किए गए। वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त सभी विजेताओं को कार्यक्रम आयोजकों की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आकर्षक झूलों, सावन गीतों, नृत्य, मेहंदी एवं अन्य व्यवस्थाओं ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। झूलों की व्यवस्था में श्री नरेंद्र कुमार सोनी, सोहनलाल उर्फ सोनू, बुधराम, अनमोल सिंह, हिमांशु सोनी, जशनदीप सिंह, पंकज अबोहर, मनीष स्वामी, भावेश, कृष्णा, ध्रुव, गौतम, भव्य एवं गौरी सोनी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं एवं अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई। तमन्ना सोनी, हरमन एवं सीमा द्वारा महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के आयोजक लीलाधर सोनी ने कहा कि सावन तीज मिलन महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं बेटियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाना था, जहां वे सावन की परंपराओं, संस्कृति, मनोरंजन एवं आपसी मेल-जोल का आनंद ले सकें। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने वाली सभी महिलाओं, अतिथियों, निर्णायक मंडल, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं व्यवस्थापकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि “सावन तीज मिलन महोत्सव को जिस प्यार, स्नेह और उत्साह के साथ क्षेत्रवासियों ने अपनाया, वह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है।”समस्त वार्डवासी एवं क्षेत्रवासी कार्यक्रम की सफलता से उत्साहित नजर आए और इसे क्षेत्र में महिला-केंद्रित सांस्कृतिक आयोजनों की एक सुंदर पहल बताया।

चूरू में 100 फुटवियर कारीगरों को टूल किट और प्रमाण पत्र | राठौड़-सहारण ने किया सम्मानित